पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में सदर विधानसभा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्ष ने भारी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्र उपस्थित रहे । अध्यक्षता गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य अतिथि राम गोपाल मिश्र ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी बिल्डिंग की नींव जितनी मजबूत होती है, वह उतनी ही मजबूत रहती है और आप सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की मजबूत नींव हैं। आप ही की बदौलत आज भाजपा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने आगाह किया कि अगला वर्ष चुनावी वर्ष है और यह चुनाव किसी युद्ध से कम नहीं है, जिसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों को संगठन के मजबूत सिपाही के रूप में तैयार रहना होगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत माता की सेवा के लिए काम करते हैं, जबकि विपक्ष ‘साम, दाम, दंड, भेद’ से सत्ता हासिल करना चाहता है, जिसका जीवंत उदाहरण हाल ही में दिल्ली में हुई घटना है।
राज्यमंत्री ने विकास कार्यों को गिनाया और विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि यह आपके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज बंद हुई। उन्होंने पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज के निर्माण, भरा पचपेड़ा में एशिया की सबसे बड़ी खमीर फैक्ट्री की स्थापना, आसाम चौराहे व नौगवां चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण और निर्माणाधीन बरेली-सितारगंज फोरलेन जैसी विकास योजनाओं का विशेष जिक्र किया।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में रोजा अफ्तारी तो खूब कराई लेकिन कभी रामचरितमानस का पाठ नहीं कराया, क्योंकि इससे उनके जालीदार टोपी वाले दोस्त नाराज हो जाते, और फिर ऐसे लोग हम पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप लगाते हैं। सदर विधानसभा में टिकट के दावेदारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि बरसात में जिस तरह मेंढक निकलते हैं, ठीक उसी तरह नए-नए प्रत्याशी भी मैदान में आ रहे हैं, लेकिन 2027 के चुनाव में कोई कितना भी प्रयास कर ले, भाजपा की जीत पूर्ण रूप से सुनिश्चित है।
सम्मेलन में जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, मान सिंह राठौर, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, ऋचा सिंह पटेल, पंकजा तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, राज्यमंत्री प्रतिनिधि विजय सिंह गंगवार, मंडल अध्यक्ष इन्द्रेश चौहान, सुमित सागर, भरत राम राजपूत, प्रमोद कश्यप सहित सदर विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर मौजूद रहे।
पीलीभीत, 22 जुलाई। समाजवादी महिला सभा, पीलीभीत की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा को बुधवार देर…
पीलीभीत।बीसलपुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा बस्ती के जल निकास के लिए बनाए…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष जगदेव…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना…
पीलीभीत:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में विभिन्न…
पीलीभीत।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर…