Advertisement

home

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना न्यूरिया परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई, ताकि पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जा सके।

बैठक के अंत में पुलिस-प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष न्यूरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और आमजन मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद

पीलीभीत, 22 जुलाई। समाजवादी महिला सभा, पीलीभीत की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा को बुधवार देर…

3 hours ago

नाला निर्माण के अतिक्रमण पर गरमाया मामला, स्थानीय विरोध के चलते प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई बेअसर

पीलीभीत।बीसलपुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा बस्ती के जल निकास के लिए बनाए…

3 hours ago

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, सौंपा  ज्ञापन

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष  जगदेव…

5 hours ago

छात्रों पर लाठीचार्ज और खाद-बिजली संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में विभिन्न…

5 hours ago

पीलीभीत: सदर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में सदर विधानसभा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित…

5 hours ago

पीलीभीत में राजनीतिक हलचल: दिल्ली में विपक्ष की गिरफ्तारी के विरोध की आशंका पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा समेत कई दिग्गज नेता आधी रात को नजरबंद

पीलीभीत।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर…

11 hours ago