बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ युवकों ने छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका यह भी आरोप है कि एक महिला डॉक्टर ने आरोपियों का साथ दिया। भाई का कहना है कि घटना के बाद छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो, होटल से जुड़े तथ्यों और लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…