Advertisement

home

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 8 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी निवासी मो जाहिद ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थनापत्र  के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को नार्बे में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते और नकद के माध्यम से  अमरचंद राजपूत,दिवाकर राजपूत पुत्रगण दीनाचन्द निवासी देवीपुरा थाना बनबसा चम्पाबत ब प्रकाश गाईन निवासी कस्बा ब थाना  खटीमा उधमसिंहनगर उत्तराखंड ने लगभग 8 लाख रुपये वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही विदेश भेजा गया।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी  लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी के साथ कहने लगे कि दोबारा पैसे मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।  आरोपियों ने पहले कई बार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई रकम वापस नहीं की।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं

Express views

Recent Posts

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

6 hours ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

6 hours ago

नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया वाटर फ्रीजर, शीतल जल का हुआ शुभारंभ

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)।नगर में जनहित और परोपकार की दिशा में एक सराहनीय पहल…

13 hours ago

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गैंगरेप व धमकी के आरोप

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा…

1 day ago

अनुशासन हीनता और लापरवाही के मामले में 7 पुलिस कर्मी निलंबित,विभागीय जांच के आदेश

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गंभीर आरोपों और अनुशासनहीनता के मामलों को संज्ञान…

2 days ago

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद

पीलीभीत, 22 जुलाई। समाजवादी महिला सभा, पीलीभीत की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा को बुधवार देर…

2 days ago