ठगी
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 8 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी निवासी मो जाहिद ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थनापत्र के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को नार्बे में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेकर अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते और नकद के माध्यम से अमरचंद राजपूत,दिवाकर राजपूत पुत्रगण दीनाचन्द निवासी देवीपुरा थाना बनबसा चम्पाबत ब प्रकाश गाईन निवासी कस्बा ब थाना खटीमा उधमसिंहनगर उत्तराखंड ने लगभग 8 लाख रुपये वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा मिला और न ही विदेश भेजा गया।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी के साथ कहने लगे कि दोबारा पैसे मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। आरोपियों ने पहले कई बार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई रकम वापस नहीं की।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…