फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने और नमाजियों के साथ अभद्रता करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर दरोगा आदेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम—जिसमें सिपाही विक्की सिंह, अक्षय कुमार और शिवा पुण्डीर शामिल थे उन्होंने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने हाईवे स्थित रहपुरा अंडरपास के पास रबर फैक्ट्री के मैदान में दबिश देकर मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 05 निवासी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी मोईन अंसारी ने स्वीकार किया कि उसी ने करीब दो सप्ताह पूर्व हुसैनी मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा था और नमाज के दौरान वहां मौजूद नमाजियों से गाली-गलौच की थी। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी आदतन झगड़ालु प्रवृत्ति का है और अक्सर लोगों से मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम देता रहता है।
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की अन्य विधिक जांच कर रही है।
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)।नगर में जनहित और परोपकार की दिशा में एक सराहनीय पहल…
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा…
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गंभीर आरोपों और अनुशासनहीनता के मामलों को संज्ञान…
पीलीभीत, 22 जुलाई। समाजवादी महिला सभा, पीलीभीत की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा को बुधवार देर…