Advertisement

home

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, जिला रामपुर के थाना शाहबाद अंतर्गत ग्राम करीमगंज निवासी राकेश यादव शुक्रवार को अपनी पत्नी कामनी, दो साल की बेटी अमनी और 11 माह के बेटे पीयूष के साथ बाइक से थाना शाही के गांव मिर्जापुर में एक रिश्तेदार के यहाँ किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। बाइक पर दोनों बच्चों के बीच में पत्नी बैठी थी, जबकि छोटा बेटा पीयूष कामनी की गोद में था।

दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब परिवार धनेटा के पास पहुँचा, तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान मां की गोद से छिटककर नीचे गिरे 11 माह के पीयूष के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मां कामनी का हाथ कुचल गया, जबकि पिता राकेश और दो साल की बेटी को भी हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल कामनी को इलाके के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बेटे की इस अचानक मौत से मां कामनी का रो-रोकर बेसुध हाल है और पिता राकेश का भी बुरा हाल है।

इस संबंध में सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक (संख्या UP 34 CT 3082) को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा लिया है। साथ ही, आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

12 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

12 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

14 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago