विनोद देवल@express views
पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रथम बार पूरनपुर आगमन पर विकासखंड अंतर्गत सकरिया क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य जी का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम में स्थानीय नेतृत्व और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…