बरखेड़ा, पीलीभीत। कस्बे के वार्ड नंबर सात स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बड़ी बहन और पड़ोस की एक महिला को भी करंट के हल्के झटके लगे। गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर सात निवासी हरपाल की 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी, जो बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है, शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।छात्रा की चीख सुनकर उसकी बड़ी बहन आसना और पड़ोस में रहने वाली शुभी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान दोनों को भी करंट के हल्के झटके लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने से लक्ष्मी छत पर गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद छात्रा को छत से नीचे उतारकर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)।नगर में जनहित और परोपकार की दिशा में एक सराहनीय पहल…