बरखेड़ा,पीलीभीत। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार बीसलपुर हबीबुलरहमान अंसारी एवं क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित पक्षों को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी और विधिक प्रक्रिया के तहत तीन मामलों का तत्काल निस्तारण कराया।अधिकारियों ने शेष लंबित शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…