बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक के पुत्र अवनीश कुमार ने बताया कि उनके पिता हरिओम (48) पुत्र लालाराम शनिवार रात करीब एक बजे छत से उतरकर लघुशंका करने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही हरिओम ने शोर मचाया, जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा ले गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हरिओम ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी गौरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के पुत्र अवनीश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…