Advertisement

Categories: home

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग एक युवक का पीछा करते हुए स्थानीय निवासी के घर में घुस गए, जहां उन्होंने तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित सुनील कुमार पुत्र पप्पू लाल निवासी ग्राम आमडार के अनुसार, घटना 25 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। गांव में अमित कुमार पुत्र जंत्री प्रसाद और विशाल प्रधान पुत्र शांति स्वरूप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विशाल अपनी जान बचाने के लिए सुनील कुमार के घर में जाकर छिप गया।आरोप है कि उसके पीछे-पीछे अमित कुमार, जंत्री प्रसाद, शांति स्वरूप, कमलेश कुमार पुत्र शांति स्वरूप सहित कई लोग जबरन घर में घुस आए। जब सुनील कुमार और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान अमित और कमलेश ने डंडे से हमला किया, जिससे उनके पैर में चोट आई। इसके अलावा आरोपियों ने घर के बाहर बरामदे में रखी कुर्सियों और स्टूलों में भी तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद सुनील कुमार ने बरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

5 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

8 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

9 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

9 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

19 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

20 hours ago