Advertisement

home

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने 19 साल के मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी की मृतक से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसे अक्सर कान में किसी के हत्या करने के लिए कहने की आवाज सुनाई देती थी और उसी के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी के पिता को भी सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सियाराम श्रीवास्तव का शव सड़क किनारे मिला था। शुरुआती जांच में उनके गले और सीने पर गंभीर चोटों के निशान मिले। मृतक के बेटे की शिकायत पर पहले पड़ोस के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में उनकी भूमिका सामने नहीं आई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक कार संदिग्ध नजर आई, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में मोहम्मद अरमान ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पिता भी घटना के बाद सबूत छिपाने में शामिल पाया गया, जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच के मुताबिक मोहम्मद अरमान का सियाराम श्रीवास्तव से किसी प्रकार का व्यक्तिगत विवाद या पुरानी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी बताया गया है और मानसिक बीमारी के इलाज के लिए उसकी दवाएं भी चल रही थीं। बताया गया कि पिछले कुछ महीनों से उसने दवाएं लेना बंद कर दिया था. पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि व्यापारी से पहले वह किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की सोच चुका था, लेकिन मौका नहीं मिला। बाद में सुनसान रास्ते पर सियाराम श्रीवास्तव दिखाई दिए, जिसके बाद उसने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य और उसके दावों की अंतिम पुष्टि चिकित्सकीय जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में आरोपी मोहम्मद अरमान ने कहा कि कुछ समय पहले कुछ लोगों ने मेरे को एक इंजेक्शन लगाया था। डेढ़ साल से मेरी दवाई चल रही है. मुझे कुछ चीजें परेशान करती थीं। कभी कुछ चमकता था, कभी आवाज आती थी। पंडित से, मौलाना से, सबसे पूछता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कान में जिन्न की आवाज आती है जिसकी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने यह भी दावा किया कि जब उसने सियाराम श्रीवास्तव को देखा तो उसे फिर वही आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने हमला कर दिया। आरोपी के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस भी इन्हें जांच का हिस्सा मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago