Advertisement

home

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो रामपुरी चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 जुलाई की रात बरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रम्पुरा नत्थू पुलिया के पास एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अंकित सक्सैना निवासी पूरनपुर, जतिन निवासी बरखेड़ा, विकास कुमार उर्फ गंठा निवासी बरखेड़ा तथा करन सिंह निवासी बरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका साथी सौरभ राजपूत मौके से फरार होने में सफल रहा।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित पहले पूरनपुर के एक थोक किराना व्यापारी के यहां काम करता था। उसे जानकारी थी कि व्यापारी का मुनीम प्रतिदिन दुकानदारों से नकदी एकत्र कर व्यापारी के पास पहुंचाता है। इसी जानकारी के आधार पर सभी ने हथियारों के बल पर मुनीम से लूटपाट कर डकैती की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने पहले से हथियारों की व्यवस्था की, वारदात का स्थान चुना और भागने के रास्तों का भी निरीक्षण किया था। घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बरामदगी में एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक .315 बोर का देशी तमंचा, छह जिंदा कारतूस, दो रामपुरी चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। इस संबंध में थाना बरखेड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक गंभीर आपराधिक वारदात को टाल दिया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

9 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago