बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस आकस्मिक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया है।
कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामू सैनी रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब 9 बजे के बाद अपने किराए के कमरे से पैदल ड्यूटी पर जा रहा था।रास्ते में वोल्टास कंपनी के ढाल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रमेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।
कुछ देर बाद साथ में काम करने वाले जीवन लाल को घटना की भनक लगी, तो उसने तुरंत फोन पर परिजनों को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को रात में ही उनके पैतृक घर बरखेड़ा ले आए।
मृतक की पत्नी पूजा देवी की सूचना पर बरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतक रमेश काफी समय से रुद्रपुर में रहकर मेहनत-मजदूर कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में 17 वर्षीय पुत्र हर्षित और 14 वर्षीय पुत्री दिवांशी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के अचानक हुए निधन से दोनों बच्चे और पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…