Advertisement

home

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव ने गांधी स्टेडियम में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक की।
​ब्रीफिंग के उपरांत अधिकारियों ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों गौरी शंकर मंदिर एवं दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था को सुदृढ़ कर भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाएगी।
संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग और प्रभावी गश्त के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर तत्काल कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र, सहयोगात्मक और संवेदनशीलता से पेश आएं तथा उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करें।
​आपसी समन्वय से पूरी होंगी व्यवस्थाएं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी (CO), प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, भारी पुलिस बल तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

19 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago