पीलीभीत। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव ने गांधी स्टेडियम में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक की।
ब्रीफिंग के उपरांत अधिकारियों ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों गौरी शंकर मंदिर एवं दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था को सुदृढ़ कर भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाएगी।
संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग और प्रभावी गश्त के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर तत्काल कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र, सहयोगात्मक और संवेदनशीलता से पेश आएं तथा उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करें।
आपसी समन्वय से पूरी होंगी व्यवस्थाएं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी (CO), प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, भारी पुलिस बल तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…
बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…
बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…
बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…
पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…