Advertisement

home

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आगामी 30 जुलाई से 29 अगस्त तक पूरे पीलीभीत जनपद में मीट की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह प्रतिबंध न केवल मुख्य कांवड़ मार्गों पर बल्कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों और कस्बों में समान रूप से प्रभावी रहेगा। इस पूरी समयावधि के दौरान किसी भी प्रकार की मीट दुकान या बिक्री की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को फील्ड पर उतरकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मीट कारोबारियों को तत्काल नोटिस तामील करवाकर इस प्रतिबंध की आधिकारिक जानकारी देंगे।
पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार या व्यक्ति इस प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे मीट बेचता या नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सावन के महीने में पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ यात्री पवित्र जल लेकर मुख्य मार्गों से गुजरते हैं। ऐसे में जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए तथा जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस बल को नियमित रूप से अपने-अपने इलाकों में गश्त और कड़ी निगरानी रखने के लिए मुस्तैद कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

4 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

4 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

4 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

8 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

9 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

9 hours ago