Advertisement

home

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026 उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “बाघ बचाओ, जंगल बचाओ” रही। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाघ, जेब्रा, शेर और हाथी के आकर्षक मास्क पहनकर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाघ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बच्चों से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, डॉ. अनूप बेरी एवं आशीष गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।इस अवसर पर अल्का मिश्रा, मोनिका मिश्रा, लूसी, रिचा त्रिपाठी, ऋतु सक्सेना, खुशबू झा, स्वाति एवं कोमल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन बच्चों को वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दिलाकर किया गया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…

14 hours ago

14 सितंबर को निकलेगी विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…

14 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना व लखपति दीदियों से राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में 36 सखियों ने लिया हिस्सा

बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…

14 hours ago

HRP कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…

14 hours ago

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…

14 hours ago

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा गोकश शरीफ गिरफ्तार

पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…

15 hours ago