Advertisement

राष्ट्रीय

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डीआईजी ने सभी कांवड़ शिविरों के लिए विधिवत अनुमति, सीसीटीवी कैमरे, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था तथा हाईवे से सुरक्षित दूरी पर शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग को सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में विभाजित कर अतिरिक्त पुलिस बल, पैदल और बाइक गश्त के साथ रिजर्व फोर्स की तैनाती की जाएगी। बरेली रिजर्व पुलिस लाइन में स्थापित एकीकृत कंट्रोल सेंटर से चारों जनपदों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में संयुक्त रूट डायवर्जन लागू करने, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित करने, अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने तथा मोटरसाइकिल एंबुलेंस, एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी ने कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट रखने, डीजे को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने, कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा प्रमुख मंदिरों और घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और आमजन से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…

14 hours ago

14 सितंबर को निकलेगी विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…

14 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना व लखपति दीदियों से राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में 36 सखियों ने लिया हिस्सा

बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…

14 hours ago

HRP कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…

14 hours ago

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…

14 hours ago

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा गोकश शरीफ गिरफ्तार

पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…

15 hours ago