पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरकारी जमीनों, तालाबों और ग्राम समाज की भूमि को भूमाफियाओं के हाथों बेचने का खेल चलने का दावा किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो मंगलवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि जनपद में वसुंधरा कॉलोनी और चंदोई क्षेत्र समेत कई स्थानों पर सरकारी तालाब, खेल मैदान, धोबी घाट और नजूल भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकारी गाटा संख्याओं को किसके आदेश पर कॉलोनी के ले-आउट में मंजूरी दी गई?
अभिलेखों में हेरफेर कर भूमाफियाओं को बचाने की कोशिश
हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संगठन द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि अभिलेखों में हेरफेर कर दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब के अतिक्रमण पर तत्काल बुलडोजर चलाने वाला प्रशासन बड़े भूमाफियाओं के सामने आंखें मूंदे बैठा है।
पंडित पंकज शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंगलवार से शुरू होने वाले धरने के दौरान सभी राजस्व अभिलेख और दस्तावेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा शासन के उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे। उन्होंने आम जनता और सामाजिक संगठनों से इस लड़ाई में एकजुट होने की अपील की है।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…