Advertisement

home

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद


  • 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी
  • हाईवे पर ट्रकों की बैटरियां व इंजन पार्ट्स चुराने की थी साजिश

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोरी को धर दबोचा और एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही विफल कर दिया।

​पुलिस को सटीक मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत खेरुआ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कुछ व्यक्ति कार में सवार होकर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार अभियुक्तों ​अल्ताफ पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी बरेली,खुर्शीद पुत्र निजामुद्दीन निवासी उत्तराखण्ड,अशोक पुत्र हरचरन लाल निवासी पीलीभीत,
​राजीव पुत्र चन्द्रपाल निवासी  पीलीभीत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

​पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे रात के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से बैटरियां तथा खेतों में लगे इंजनों के कीमती सामान चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे। अक्सर न मिलने पर बंद मकानों एवं दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। स्थानीय आरोपी अशोक और राजीव ने बरेली व उत्तराखंड के शातिर अपराधियों अल्ताफ व खुर्शीद को ₹1,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से चोरी की वारदातों में शामिल होने के लिए बुलाया था।
अभियुक्तों के पास 1 निसान टेरानो कार (UK 06 AN 2566),1 अवैध तलवार, 1 सब्वल तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण,2 मोबाइल फोन एवं 2 टॉर्च बरामद हुए है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों में से राजीव के खिलाफ जहानाबाद थाने में गुंडा एक्ट (धारा 10) सहित 4 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं अशोक के विरुद्ध भी चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध  धारा 312, 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

5 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

5 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

5 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

6 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

7 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

10 hours ago