Advertisement

home

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। गाँव की एक विवाहिता को भगाकर ले जाने वाले युवक ने उसे जबरन घर में रखने की जिद की। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट की, फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया और अंत में घर के कपड़ों में आग लगाकर फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पैनिया रामकिशन निवासी देवेंद्र (38) छह महीने पहले गाँव की ही एक विवाहिता को भगाकर ले गया था। बुधवार शाम करीब 5 बजे वह प्रेमिका को लेकर अपने घर पहुँचा और उसे साथ रखने की जिद करने लगा। पत्नी रूपरानी ने विरोध किया तो देवेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने तत्काल थाना बरखेड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इसी बीच प्रेमिका का पति भी मौके पर पहुँच गया और अपनी पत्नी को ले जाने लगा। देवेंद्र के विरोध करने पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हर तरफ से फजीहत होने पर आहत देवेंद्र ने कमरे के कुंडे से लटककर फांसी लगाने का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से गुरुवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल से लौटते ही आरोपी ने पत्नी रूपरानी के साथ दोबारा मारपीट की। डरकर पत्नी पड़ोस में छुप गई। इसके बाद गुस्से में आकर देवेंद्र ने बीवी-बच्चों के कपड़ों में आग लगा दी और मौके से भाग निकला। धुआँ उठता देख ग्रामीणों और डायल 112 ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित पत्नी का कहना है कि पति आदतन प्रताड़ित करता है और वह पहले भी उसकी शिकायत कर चुकी है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

5 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

7 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

8 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

20 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

21 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago