Advertisement

home

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस प्रिय माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज बरेली के सर्किट हाउस में बरेली और मुरादाबाद मंडल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उच्चाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा एक बहुत बड़ा और भव्य आयोजन होता है, जिसमें देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

इस बार की कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि महिला कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरी यात्रा मार्ग पर ‘मिशन शक्ति’ के विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी ताकि महिला कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।

असामाजिक और खुरापाती तत्वों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष कांवड़ यात्रा को ‘जीरो इंसिडेंट’ और जीरो एक्सीडेंट के संकल्प के साथ संपन्न कराया जाएगा।
अधिकारियों ने यह भी रेखांकित किया कि पिछले कुछ वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं में भारी कमी आई है। इसका मुख्य कारण पुलिस का त्वरित रेस्पॉन्स टाइम रहा है। इस बार भी किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

4 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

8 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

1 day ago

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

1 day ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

2 days ago