बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्रवक एक गॉव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को वह अपने परिवार और दामाद के साथ इलाहबांश मेला देखने गई थीं। मेला देखकर जब परिवार वापस घर लौटा तो उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़िता की मां का आरोप है कि करनापुर निवासी गोविंद उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की जानकारी मिलने पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…
पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…