Advertisement

home

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से विफल हो गया। मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे मंदिर से खटपट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए। जब वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र जमुनाप्रसाद, निवासी नरायनपुर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान चोरी किए गए करीब 800 रुपये भी बरामद कर लिए।ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

Express views

Recent Posts

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

5 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

1 day ago

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

1 day ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

2 days ago

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

2 days ago