Advertisement

home

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार गुप्ता, प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा तथा किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया। वहीं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विदा लेने वाले विद्यार्थी भविष्य में समाज और राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह एवं एकल नृत्य, गायन, काव्य-पाठ और प्रेरक लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।विभिन्न प्रतियोगी चरणों के आधार पर बी.एससी. षष्ठम सेमेस्टर की खुशी तिवारी को “मिस फेयरवेल” तथा बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के नदीम राजा को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया। दोनों विजेताओं को ताज, स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Express views

Recent Posts

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

4 hours ago

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

24 hours ago

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

24 hours ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

1 day ago

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

2 days ago