Advertisement

home

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे परिवार में  कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 7 निवासी परवेज पुत्र बशीर अहमद उम्र 35 वर्ष बरेली जिला जेल में बंदी था उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक परवेज की पत्नी ने बताया कि उसके पति परवेज पिछले करीब पांच माह से गंभीर बीमार थे। पहले उनका इलाज बरेली जिला अस्पताल में चला। हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर किया गया। वहां करीब 10 दिन उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।जहां 12 दिन इलाज के बाद शनिवार रात को उनकी मौत हो गयी। पत्नी परवीन का आरोप है कि चिकित्सकों ने पहले तिल्ली बढ़ी होने की बात कही थी। बीमारी का पता चलने के बाद भी प्रभावी उपचार नहीं हो सका।
मृतक परवेज अपने पीछे पत्नी परवीन, तीन बेटियां आलिया, एशिया, फरीन और पुत्र आमिर को छोड़ गया है। परवीन बरेली बस जंक्शन के पास फुटपाथ पर रहकर कबाड़ बीनकर परिवार पालती हैं। पति की मौत से वह आहत है। उसका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

दिल्ली में मृतक परवेज का पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। परिजन शव लेकर बरेली फतेहगंज पश्चिमी अपने घर के लिए रवाना हो गए है।

Express views

Recent Posts

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

10 hours ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

13 hours ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

13 hours ago

2 लाख रुपये की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे…

16 hours ago

12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम 

अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील Mohit kumar@express views पीलीभीत। जिले में 12 नवंबर…

21 hours ago

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

2 days ago