Advertisement

home

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव खरौसा निवासी फूलचंद अपनी पत्नी नंदरानी के साथ बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैंसाह ग्वालपुर देसी दवा लेने आए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर मुगल के पास पीलीभीत की तरफ सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नंदरानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि फूलचंद का उपचार सीएचसी में किया गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

7 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

7 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

7 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

9 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

9 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

13 hours ago