बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। गनीमत रही कि उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव खरौसा निवासी फूलचंद अपनी पत्नी नंदरानी के साथ बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैंसाह ग्वालपुर देसी दवा लेने आए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर मुगल के पास पीलीभीत की तरफ सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नंदरानी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि फूलचंद का उपचार सीएचसी में किया गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…