बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ट्रक चालक गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज सुबह अपने रेत से भरे ट्रक को लेकर पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहा था। जब उसका ट्रक रास्ते में ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास पहुँचा, तो बीसलपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य ट्रक ने गलत दिशा में आकर उनके ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
चालक गौतम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर के बाद उनका अनियंत्रित ट्रक गाँव के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए किनारे में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और उसका अगला हिस्सा पलट गया।
सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। दोनों ट्रकों के चालकों को भी इस भीषण टक्कर में कोई चोट नहीं आई है। समय रहते टली इस दुर्घटना से एक बड़ा नुकसान होते-होते बच गया।
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…
बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…
पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…