Advertisement

home

दो ट्रक आमने-सामने टकराये , ट्रक खाई में गिरा

बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
​ट्रक चालक गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज सुबह अपने रेत से भरे ट्रक को लेकर पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहा था। जब उसका ट्रक रास्ते में ग्राम सिमरिया ताराचंद के पास पहुँचा, तो बीसलपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य ट्रक ने गलत दिशा में आकर उनके ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
​चालक गौतम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर के बाद उनका अनियंत्रित ट्रक गाँव के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए किनारे में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और उसका अगला हिस्सा पलट गया।
​सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। दोनों ट्रकों के चालकों को भी इस भीषण टक्कर में कोई चोट नहीं आई है। समय रहते टली इस दुर्घटना से एक बड़ा नुकसान होते-होते बच गया।

Express views

Recent Posts

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

4 hours ago

बरेली :जिला जेल के बंदी की दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बरेली। जिला जेल के बंदी की दिल्ली में इलाज के दौरान  मौत  हो गयी। जिससे…

5 hours ago

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत…

5 hours ago

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

1 day ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago