Advertisement

home

भैंस को चारा डालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा, पीलीभीत।क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के किनारे बनी पशुओं की झोपड़ी में भैंस को चारा डालने गई 40 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।महिला के पति असलम निवासी बहादुरपुर हुक्मी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी पत्नी सलमा (40 वर्ष) घर के पास खेतों के किनारे बनी झोपड़ी में भैंस को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने अचानक उन्हें डस लिया।महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरखेड़ा डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि सर्पदंश की घटना होने पर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। मरीज को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां समय पर एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर मिला उपचार ही मरीज की जान बचा सकता है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

7 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

7 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

7 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

9 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

9 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

13 hours ago