पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (SP) और जिलाधिकारी (DM) ने संयुक्त रूप से जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी और डीएम ने प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर, शाही चौकी, धनारा घाट सहित कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों का गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया।
सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और कंट्रोल रूम की सक्रियता को परखा।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत विनम्र व संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
जनपद के सभी कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…