Advertisement

home

अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के खिलाफ हिन्दू महासभा का हल्लाबोल,सदर तहसील में धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

 

पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों व प्लाटिंग के विरोध में मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सदर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उप उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण सार्वजनिक संपत्तियां लूटी जा रही हैं।
जब कोई गरीब व्यक्ति मामूली अतिक्रमण करता है, तो प्रशासन तुरंत बुलडोजर और पुलिस बल लेकर पहुंच जाता है। लेकिन जब सरकारी तालाबों, नजूल भूमि और शत्रु संपत्तियों पर कब्जों के साक्ष्य दिए जाते हैं, तो फाइलें दबा दी जाती हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जनपदव्यापी बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगा।

आरोप है कि सरकारी तालाब, ग्राम समाज और नई परती की जमीन को कॉलोनी के ले-आउट में शामिल कर प्लाटिंग की गई। संगठन ने इसकी स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों पर एफआईआर की मांग की।
सरकारी तालाब, खेल मैदान और धोबी घाट जैसी सार्वजनिक जमीनों को कब्जामुक्त कराने और गाटा संख्या में हेरफेर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
ग्राम चिड़ियादाह सहित कई गांवों में श्मशान भूमियों पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए पूरे जनपद की श्मशान भूमियों का सर्वे कराने, बाउंड्रीवॉल बनवाने और सुविधाएं देने की बात कही।
पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल में नजूल भूमि पर संचालित आरा मशीनों की जांच और नकटादाना क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों का सत्यापन कराकर उन्हें गौशाला या पार्क जैसी जनोपयोगी योजनाओं में इस्तेमाल करने की मांग की गई।

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शीघ्र ठोस कार्रवाई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो हिन्दू महासभा तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही सभी साक्ष्यों के साथ पूरे मामले को मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। धरने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

5 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

7 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

8 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago