Advertisement

home

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, अमरिया पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने तुमड़िया मोड़ के पास स्थित आम के बाग की घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अकरम पुत्र रहमत अली शाह निवासी मोहल्ला कलंदर, कस्बा व थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत बताया है।

उक्त आमामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 196/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

4 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

6 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

7 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago