बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद पौटा बस स्टैंड से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जलभराव के कारण किसी नहर में तब्दील हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया और नालियों का गंदा पानी बहकर लोगों के घरों के भीतर तक जा पहुंचा।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी और साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायत पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। मोहल्ले के निवासी मो. आरिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से गली की नालियों की सफाई कराने और सड़क का स्तर ऊंचा उठाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। समय पर नालियों की सफाई न होने के कारण आज यह विकट स्थिति पैदा हुई है।
सड़क पर जलभराव और घरों में गंदा पानी घुसने से आधा दर्जन से अधिक परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भरने से उनका घरेलू सामान खराब हो रहा है। इसके साथ ही, जलभराव के बीच बिजली के खंभों और तारों के कारण करंट फैलने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका से भी ग्रामीण खासे सहमे हुए हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराने और लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…