Advertisement

home

बरसात की शुरुआत में ही खुली पोल, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद पौटा बस स्टैंड से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जलभराव के कारण किसी नहर में तब्दील हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया और नालियों का गंदा पानी बहकर लोगों के घरों के भीतर तक जा पहुंचा।
​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी और साफ-सफाई को लेकर ग्राम पंचायत पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। मोहल्ले के निवासी मो. आरिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से गली की नालियों की सफाई कराने और सड़क का स्तर ऊंचा उठाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। समय पर नालियों की सफाई न होने के कारण आज यह विकट स्थिति पैदा हुई है।
​सड़क पर जलभराव और घरों में गंदा पानी घुसने से आधा दर्जन से अधिक परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भरने से उनका घरेलू सामान खराब हो रहा है। इसके साथ ही, जलभराव के बीच बिजली के खंभों और तारों के कारण करंट फैलने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका से भी ग्रामीण खासे सहमे हुए हैं।
​ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराने और लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

4 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

6 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

7 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago