Advertisement

home

पीलीभीत: धन्वन्तरि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Edited by: mohit

लीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के फ्रैक्चर का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत पांडे के खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया है।

महाराजा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां पदमा अवस्थी के हाथ में फ्रैक्चर था। उपचार के लिए उन्हें धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराए बिना ही महिला को ऑपरेशन थिएटर में भेज दिया गया। डॉक्टरों ने यह भरोसा भी दिलाया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और ऑपरेशन में कोई जोखिम नहीं है।

परिजनों के अनुसार तीन अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे महिला का ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी और बाद में तड़के करीब तीन बजे मौत की सूचना दे दी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते महिला को कार्डियक अरेस्ट आया। परिजनों का यह भी कहना है कि मौत के बाद डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए महिला को बड़े अस्पताल रेफर करने की औपचारिकता निभाने का प्रयास किया।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल भेजने का भी आरोप

मृतका के बेटे अनुराग अवस्थी ने आरोप लगाया कि वह सबसे पहले अपनी मां को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लेकर गए थे, जहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धन्वंतरी अस्पताल जाने की सलाह दी। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पताल में तैनात कुछ कर्मी और चिकित्सक मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने का काम करते हैं। उन्होंने इस संबंध में दलाली और मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रेफर किए जाने के कथित नेटवर्क की भी जांच कराने की मांग की है।

उक्त मामले में दर्ज एफआईआर दर्ज हो गयी है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरसात की शुरुआत में ही खुली पोल, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

​ बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर…

19 hours ago

बहादुरपुर हुकमी में आवादी के बीच घुसा तेंदुआ, दो बकरियों पर किया हमला,ग्रामीणों में दहशत

​बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा…

19 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

22 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर 'हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा'…

1 day ago

अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के खिलाफ हिन्दू महासभा का हल्लाबोल,सदर तहसील में धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

  पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर…

1 day ago

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

2 days ago