Advertisement

home

पीलीभीत: धन्वन्तरि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Edited by: mohit

पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के फ्रैक्चर का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत पांडे के खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया है।

महाराजा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां पदमा अवस्थी के हाथ में फ्रैक्चर था। उपचार के लिए उन्हें धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराए बिना ही महिला को ऑपरेशन थिएटर में भेज दिया गया। डॉक्टरों ने यह भरोसा भी दिलाया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और ऑपरेशन में कोई जोखिम नहीं है।

परिजनों के अनुसार तीन अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे महिला का ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी और बाद में तड़के करीब तीन बजे मौत की सूचना दे दी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते महिला को कार्डियक अरेस्ट आया। परिजनों का यह भी कहना है कि मौत के बाद डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए महिला को बड़े अस्पताल रेफर करने की औपचारिकता निभाने का प्रयास किया।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल भेजने का भी आरोप

मृतका के बेटे अनुराग अवस्थी ने आरोप लगाया कि वह सबसे पहले अपनी मां को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लेकर गए थे, जहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धन्वंतरी अस्पताल जाने की सलाह दी। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पताल में तैनात कुछ कर्मी और चिकित्सक मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने का काम करते हैं। उन्होंने इस संबंध में दलाली और मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रेफर किए जाने के कथित नेटवर्क की भी जांच कराने की मांग की है।

उक्त मामले में दर्ज एफआईआर दर्ज हो गयी है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

4 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

6 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

7 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago