Advertisement

home

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा
  • गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफी, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे

बरेली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डायल-112 पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई  को डायल-112 पर प्राप्त कॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजीपुरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कॉल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी की पहचान कर ली।

जांच में आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र नन्हूलाल निवासी घंघोरा पिपरिया रोड, मॉडर्न विलेज, बिशप कॉनराड स्कूल के पास, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने 4 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तारी के बाद वह हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगता दिखाई दिया।

भोजीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 352 और 196 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो अन्य मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धमकी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

4 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

6 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

7 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago