पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सवारियों से भरे ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी । जिससे ई रिक्शा सड़क पर ही पलट गया जिसमें दबने से कस्बा बरखेड़ा के कुंदनपुर गौटिया निवासी शालू पत्नी रवि , दो वर्षीय पुत्री अदिति उनकी मां ज्योति पत्नी राधेश्याम , व ई रिक्शा चालक समसुल पुत्र नबी सेन निवासी ग्राम दौलतपुर घायल हो गए सूचना पर पहुंची एबुलेंस से घायलों को सीएचसी बरखेड़ा लाया गया जहां शालू , ज्योति व समसुल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बा निवासी शालू अपनी मां ज्योति और दो वर्षीय पुत्री के साथ सुहास थाना गजरौला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहीं थी ।तभी अर्सियाबोझ गांव पहुचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिसमे ईरिक्शा में चालक समते तीन सवारियों को गम्भीर चोंटे आई ,टक्कर के बाद चीखपुकार मच गई ,सभी घायलों को एम्बुलेंस से बरखेड़ा सी एच सी लाया गया जहां गम्भीर हालत में तीन घायलों को जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिये भेज दिया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली समेत मोके से भाग गया।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…