Advertisement

home

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप


​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार शाम से शुरू हुआ विरोध गुरुवार सुबह तक जारी रखा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के कड़े आश्वासन के बाद लगभग सात घंटे चली लंबी बातचीत के बाद दोपहर दो बजे मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पाँच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
​बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव काजरबोजी निवासी रामदास ने दियोरिया कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री राखी देवी का विवाह करीब चार महीने पहले दियोरिया क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश के साथ किया था।
​पिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति विकास, सास, ससुर सहित परिवार के अन्य लोग 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर राखी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका ने कई बार फोन पर मायके वालों को अपनी पीड़ा बताई थी। बुधवार सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। जब मायके वाले सिंधौरा बिंदुआ पहुँचे तो राखी मृत अवस्था में मिली और सभी ससुरालीजन घर से फरार थे। परिजनों ने मृतका के हाथ के अंगूठे पर स्याही लगी होने की आशंका भी जताई है।

​18 घंटे तक चला गतिरोध, चेयरमैन और पुलिस के समझाने पर माने परिजन
​बुधवार शाम को मृतका का शव गाँव काजरबोझी पहुँचा, जिसके बाद गुरुवार सुबह मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार और दियोरिया कोतवाली के हल्का उपनिरीक्षक गौतम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए।
​नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्यामविहारी भोजवाल और गाँव के संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुँचकर मायके पक्ष को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का कड़ा आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन राजी हुए। इसके बाद दोपहर दो बजे कड़े सुरक्षा पहरे के बीच मृतका के छोटे भाई सुमित द्वारा मुख्यग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया।
​मामले में दियोरिया कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता रामदास की तहरीर के आधार पर पति समेत पाँच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

1 day ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

1 day ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

1 day ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

1 day ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

1 day ago