बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी शादी करीब 4 बर्ष पूर्व दिगंबर पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम बहुरुआ थाना न्यूरिया के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी में मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया पर शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों द्वारा मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया ।
पीड़िता ने बताया कि बीती 19 फरवरी को मेरे पति दिगंबर , ससुर मूलचन्द्र, सास इंद्रावती , जेठ रामचंद्र , जेठानी गायत्री देवी , ननद कन्या देवी , व नंदोई खरगसेन ने अतिरिक्त दहेज के लालच में मुझे मारपीट कर दो वर्षीय पुत्र के साथ घर से निकाल दिया तब से मैं अपने मायके ही रह रही हूं ।
थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 7 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…