Advertisement

home

गांधी स्टेडियम से निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा रैली’, एसपी-डीएम ने हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व

पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ रैली का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने हाथ में तिरंगा थामकर रैली का नेतृत्व किया।

रैली में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

गांधी स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा रैली गौहनिया चौराहा होते हुए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची, जहां समापन समारोह आयोजित किया गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

मिशन शक्ति टीम ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश

रैली में मिशन शक्ति टीम ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। टीम ने महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ रैली में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया।

समापन समारोह में एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं और मिशन शक्ति टीम की सहभागिता की सराहना की।

एसपी ने कहा कि महिला और बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सशक्त भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विशाल तिरंगा रैली पीलीभीत के नागरिकों की देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। एसपी ने जनपदवासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने में सहभागिता करने की अपील की।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

6 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

7 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

9 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

21 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

21 hours ago