Advertisement

home

महिला से दुष्कर्म का आरोप, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगरा चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान से महिला की आवाज सुनकर कुछ राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां एक राजमिस्त्री महिला के साथ जबरदस्ती कर रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन महीने पहले थाना घुंघचाई क्षेत्र के ज्ञानपुर महोलिया निवासी सगीर से उसकी जान-पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि सगीर ने उसे सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिया था। इसी संबंध में उसने शनिवार को नगरा चौराहे पर बुलाया। आरोप है कि वहां से वह उसे पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बातचीत करने के बहाने ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

महिला के मुताबिक, शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद वह आरोपी के चंगुल से निकल सकी।

महिला की तहरीर के आधार पर बरखेड़ा पुलिस ने सगीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

22 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago