Advertisement

home

कावड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी


​​बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र के गांव करोड़ से शिवभक्तों का एक बड़ा जत्था कछला गंगाघाट के लिए रवाना हुआ है।
​यात्रा के शुभारंभ से पहले गांव के श्री गौरीशंकर मंदिर पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान गांव की माताओं, बहनों और ग्रामीणों ने एकत्र होकर सभी शिवभक्त कावड़ियों का तिलक कर और पुष्प वर्षा के साथ विदाई दी।
​शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा दिखाकर और हरी झंडी दिखाकर कावड़ियों के इस जत्थे को रवाना किया।इस जत्थे में महंत विपिन शुक्ला की अगुवाई में दिनेश वर्मा, सुरेश, लालता प्रसाद, दीपक, जसवंत, सुरेश कुमार, सचिन, गोपाल, आदित्य और जितिन सहित 100 से अधिक मोटरसाइकिल सवार कावड़िए उत्साह के साथ शामिल हुए हैं।
​यह सभी शिवभक्त कछला से गंगाजल भरकर वापस लौटेंगे और आगामी सोमवार को श्री गौरीशंकर मंदिर में स्थित शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
अधकटा में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, कछला घाट के लिए रवाना हुई सातवीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा
​बरखेड़ा:क्षेत्र के ग्राम अधकटा स्थित मामधपुर मढ़ी शिव मंदिर से सातवीं विशाल पैदल कांवड़ यात्रा शनिवार को पूरी भव्यता और भक्तिमय माहौल के बीच कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुई। यात्रा के प्रस्थान से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया।
​यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूरा मंदिर परिसर “जय भोले नाथ” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। महंत पंडित शिवकुमार की अगुवाई में शिव भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की वंदना की। हर तरफ भक्ति का सैलाब देखने को मिल रहा था, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
​कछला घाट से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए इस जत्थे में लगभग 70 शिव भक्त शामिल हैं। यात्रा में कपूरी महंत डॉ. बाबूराम, रामसरन, संतोष, अनिल कांत सक्सेना, रवि कुमार, सुनील, प्रदीप कुमार, शिवा, सुरेश कुमार, अंकित और हीरालाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। गाँव के बाहर तक पहुँचकर ग्रामीणों, माताओं और बहनों ने नम आँखों और पूरी श्रद्धा के साथ शिव भक्तों को विदाई दी।
​आयोजकों ने बताया कि यह पैदल कांवड़ यात्रा कछला घाट से गंगाजल लेकर वापस लौटेगी और आगामी सोमवार को इसी मामधपुर मढ़ी स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

18 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

19 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

22 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago