Advertisement

home

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में आज रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, चित्रकला विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. ममता रंजन, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. प्रधान तथा राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे के तीनों रंगों पर आधारित विभिन्न आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं।
रंगोलियों में राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से तिरंगे के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास एवं महत्व, तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। डॉ. ममता रंजन, डॉ. बी. के. प्रधान एवं डॉ. प्रवीण सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का संदेश युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। रंगोली निर्माण प्रतियोगिता ने महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित किया।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

3 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

1 day ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

1 day ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

1 day ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago