बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे पूरी आस्था और उत्साह के साथ कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।
कस्बे के श्री सिद्ध बाबा देवस्थल (मड़ी) से पांचवीं कांवड़ यात्रा रविवार दोपहर 1 बजे आरंभ हुई। यात्रा शुरू होने से पहले महंत प्रवेश जोशी ने कांवड़ियों के साथ मिलकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।
यह यात्रा जब पूरे कस्बे से होकर गुजरी, तो मार्ग में जगह-जगह मातृशक्ति (माता-बहनों) और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। इस कांवड़ यात्रा में संतराम, अरविंद, राजवीर, कपिल, विकास, बालकराम, हिमांशु, शिव कुमार और मोनू कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए कछला घाट के लिए रवाना हुए।
ज्योहरा कल्यानपुर से बाइक कांवड़ यात्रा:
उधर, क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्यानपुर स्थित श्री बालाजी मंदिर से चौथी कांवड़ बाइक यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे कछला गंगा घाट के लिए निकली। कछला रवाना होने से पहले मंदिर परिसर में सभी शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की और सोमवार को जलाभिषेक करने का संकल्प लिया।
इस भव्य बाइक कांवड़ यात्रा को क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डीजे पर बज रहे शिव भजनों और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस यात्रा में महंत सुखदेव, कुलदीप, महेश, विकास, गौरव, यशपाल, संतोष और विनोद सहित सैकड़ों बाइक सवार शिवभक्त शामिल रहे। गांव से निकलते समय ग्रामीणों और महिलाओं ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…