बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्तों एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10 अगस्त को थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान सुजुकी कंपनी की स्लेटी रंग की कार (जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर PB13BB3587 अंकित था) को रोककर चालक लोकेश उर्फ गंजा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच करने पर वह फर्जी पाया गया, जिसके बाद बरामद वाहन के विरुद्ध धारा एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। थाना बरखेड़ा में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…